बस्ती। नगर निकाय के प्रथम चरण में होने वाले चुनाव के लिए छठवें दिन पर्चा खरीदने में लोगों ने खूब दिलचस्पी दिखाई। छह दिनों में एक नगरपालिका और चार नगर पंचायतों में कुल 810 पर्चे बिके। इसमें 115 अध्यक्ष पद और 695 सदस्य पद के प्रत्याशियों ने लिया। 11 ने अध्यक्ष और 130 ने सदस्य के लिए नामांकन किया।
शुक्रवार को नगरपालिका बस्ती में अध्यक्ष के लिए दो और सदस्य के लिए कुल 28 पर्चे दाखिल किए गए। अध्यक्ष पद के लिए साजिया खातून और नेहा वर्मा ने पर्चा दाखिल किया। दोनों ने निर्दल के रूप में नामांकन किया। सदर तहसील में काउंटर खुलते ही पर्चा खरीदने वालों की भीड़ लगी रही। यह भीड़ तीन बजे तक बनी रही। चार दिन में नगरपालिका में अध्यक्ष पद के लिए 28 और सदस्य के लिए 329 पर्चे बिके। इसी तहसील की बनकटी नगर पंचायत के लिए कुल 17 पर्चे अध्यक्ष और 57 पर्चे सदस्य के बिके।
अध्यक्ष का नहीं हुआ नामांकन
हर्रैया। शुक्रवार को नगर निकाय चुनाव में बभनान और हर्रैया नगर पंचायत चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए किसी ने नामांकन दाखिल नहीं किया। सदस्य पद के लिए बभनान में 15 और हर्रैया में सात प्रत्याशियों ने विभिन्न वार्डों से नामांकन किया। छठे दिन हर्रैया नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए किसी ने पर्चा नहीं खरीदा जबकि बभनान के लिए सात पर्चे खरीदे गए। अब तक हर्रैया में अध्यक्ष पद के 30 और बभनान में 21 पर्चे बिक चुके हैं। सदस्य पद के लिए हर्रैया में पांच पर्चे खरीदे गए। अब तक10 वार्डो के लिए कुल 76 पर्चे खरीदे गए। बभनान में भी 10 पर्चे बिके। इसके बाद पर्चा खरीदने वालों की संख्या 92 पहुंच गई है।
बभनान में अध्यक्ष का एक नामांकन
शुक्रवार को सदस्य पद के लिए वार्ड संख्या 1,6,8, के लिए एक-एक और 9,10 के लिए दो-दो, सात के लिए 5 और 11 के लिए तीन उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए। बभनान में सदस्य के लिए वार्ड संख्या दो और दस को छोड़कर सभी वार्डों में एक-एक प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल किया।