फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दो महीने में 11,627 किसानों ने बेचा 175 करोड़ का धान

विज्ञापन
मंडी स्थल स्थित धान क्रय केंद्र पर खरीदारी करते विपणन निरीक्षक। संवाद - फोटो : BASTI
विज्ञापन
दो महीने में 11,627 किसानों ने बेचा 175 करोड़ का धान
विज्ञापन

बस्ती। जिले के 127 केंद्रों पर दो महीने में 11627 किसानों ने शनिवार तक तकरीबन 175 करोड़ रुपये का धान बेच दिया। यह लक्ष्य के सापेक्ष 55 फीसदी माना जा रहा है। विभागीय अधिकारियों का दावा है कि 28 फरवरी तक वह लक्ष्य से अधिक धान खरीद कर लेंगे।
पहली नवंबर से जिले के 127 केंद्रों पर धान खरीद चालू है। देर से उपज तैयार होने व क्रय नीति में भारी खामियों के कारण शुरुआत में धान खरीद धीमी रही लेकिन 15 दिसंबर को लग्न समाप्त होते ही अचानक केंद्रों पर किसानों की संख्या में इजाफा होने लगा। नतीजतन दिसंबर के अंतिम दिन तक जिले के 11627 किसानों ने कुल 92 हजार 628 एमटी धान बेच दिया। जबकि शासन की ओर से जिले को 28 फरवरी तक एक लाख 66 हजार एमटी धान खरीदने का लक्ष्य दिया गया है। धान खरीदने के लिए जिले में सबसे अधिक पीसीएफ के 67, यूपीसीयू के 32, खाद्य विभाग के 26, मंडी के 1 और एफसीआई के एक समेत कुल 127 केंद्र संचालित हैं। शादी का मुहूर्त होने के कारण अब किसानों की भीड़ उमड़ने लगी है, वहीं धान खरीद से जुड़े अधिकारियों का दावा है कि किसान अब अपनी उपज बेचने के लिए केंद्रों पर पहुंचना शुरू कर दिए हैं और यह अब बढ़ता ही जाएगा और निर्धारित समय सीमा तक लक्ष्य से भी अधिक खरीद कर ली जाएगी।
विज्ञापन

---
कई जगहों पर केंद्र न बनने से बढ़ी समस्याएं
दूसरी तरफ जिले के कई ब्लॉकों में महत्वपूर्ण जगहों पर केंद्र न स्थापित किए जाने से किसानों को हलकान होना पड़ रहा है। कहीं इतने दूर केंद्र स्थापित है कि किसानों का पहुंचना मुश्किल हो जा रहा है तो कई पुराने केंद्र संचालित ही नहीं किए गए हैं। बनकटी क्षेत्र के किसान राम भवन, सुमिरन, प्रकाश यादव और राम प्रताप चौधरी आदि ने बताया कि हम लोगों ने उम्मीद जताई थी कि नौना में केंद्र स्थापित होगा और हमें धान बेचने में आसानी होगी लेकिन दो माह बीतने वाले है और सेंटर नहीं चालू किया गया। नतीजतन धान बेचने में परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं नगर बाजार के पोखरनी निवासी जेपी श्रीवास्तव, तुलसीराम, जगदीप व दिलीप कुमार आदि ने बताया कि इतने बड़े बहादुरपुर ब्लॉक में कम से कम एक और सेंटर स्थापित होना था। इससे किसानों को धान बेचने में आसानी होती।
विज्ञापन

लक्ष्य से अधिक होगी धान की खरीद
जिले के डिप्टी आरएमओ संजय कुमार पांडेय व पीसीएफ के जिला प्रबंधक अमित कुमार चौधरी ने बताया कि अब किसान अपनी उपज को सुरक्षित कर चुके हैं और पर्याप्त मिलों का भी निर्धारण हो चुका है। चावल भी अब तैयार होने लगा है। किसान अब केंद्रों पर अपनी उपज लेकर आने लगे हैं। तय सीमा तक लक्ष्य से अधिक धान की खरीद हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें