फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंडेरवा में 105 ली कच्ची शराब बरामद, भट्ठियां तोड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंडेरवा में 105 ली कच्ची शराब बरामद, भट्ठियां तोड़ी
विज्ञापन

बस्ती। मुंडेरवा थाना क्षेत्र स्थित करवल कॉलोनी में पुलिस और आबकारी के संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए 105 लीटर कच्ची शराब बरामद कर उसे नष्ट कर दिया। इस दौरान टीम ने सात भट्ठियां भी तोड़ीं। मौके पर टीम ने शराब बनाने के उपकरण भी बरामद किए।
जिला आबकारी अधिकारी नवीन सिंह के नेतृत्व में पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने सुबह करवल कॉलोनी दबिश दी। यहां 105 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। लगभग पांच क्विंटल महुआ, लहन मौके पर ही नष्ट किया गया। सात शराब की भट्ठियां तोड़ी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शराब बनाने संबंधी उपकरणों को कब्जे में लिया गया। चार लोगों पर केस दर्ज किया गया है। आबकारी अधिकारी नवीन सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। कच्ची शराब के लिए संवेदनशील इलाकों में टीम लगातार नजर बनाए हुए है। जैसे ही सूचना मिलती है, पुलिस के साथ संयुक्त अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें