फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती डिपो परिसर के कायाकल्प की कवायद शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो--15 को गई है--नंबर 83 और 84
विज्ञापन

हाईटेक होगा बस्ती डिपो, प्लेटफार्म से चलेंगी बसें
समय सारणी के अनुसार किया जाएगा बसों को रवाना, यात्रियों को नहीं पड़ेगा भटकना
राज प्रकाश
बस्ती। महानगरों की तर्ज पर बस्ती डिपो भी हाईटेक होगा। स्टेशन पर क्षेत्रवार प्लेटफार्म की स्थापना की जाएगी। यही से बसों को समयबद्ध तरीके से रवाना किया जाएगा। डिपो द्वारा स्टेशन के कायाकल्प के लिए 8.21 करोड़ का प्रस्ताव दिया गया था। इसे मंजूरी देते हुए विभाग ने 51 लाख रुपये स्वीकृत भी कर दिए हैं।
मंडल का दर्जा मिलने के कई वर्ष बाद भी यहां रोडवेज बस स्टेशन पर सुविधाएं नहीं बढ़ीं। पुराने जर्जर भवन मेें काम चल रहा है। यात्री छाजन भी बदहाल है। वर्कशाप परिसर में बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। अक्सर बसें इसमें फंस जाती हैं। एक माह पूर्व परिवहन निगम के अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लिया था और जल्द ही बेहतरी का आश्वासन दिया था। बस्ती डिपो की ओर से कायाकल्प के लिए कार्ययोजना भेजी गई थी। जिसे स्वीकृति मिल गई है। जिसके तहत डिपो कार्यालय के नए भवन का निर्माण, यात्री छाजन, बसों की सफाई के लिए अत्याधुनिक मशीन सहित अन्य कार्य किए जाने हैं। इसी के साथ ही यहां प्लेटफार्म की सुविधा भी यात्रियों को मिलेगी। पहले यह सुविधा न होने से यात्रियों को भटकना पड़ता था। लेकिन अब समयसारणी के अनुसार बसों को रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन

गर्मी के मौसम में यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए जल्द ही गोरखपुर, लखनऊ, वाराणसी सहित अन्य स्थानों के लिए वातानुकूलित बसें डिपो से संचालित की जाएंगी। कुछ और सामान्य बसें डिपो जल्द ही अपने बेड़े में शामिल करेगा। प्लेटफॉर्म की सुविधा यहां आवश्यक थी। बाहरी डिपो की बसों को नियंत्रित करने में इससे आसानी होगी। यात्री जिस जिले की यात्रा रोडवेज बसों को करना चाहेंगे, वह गाड़ी उन्हें प्लेट फार्म पर मिलेगी। बताते हैं कोई भी गाड़ी डिपो के बाहर सड़क पर सवारी नहीं बैठा सकेगा। चालक पहले नियम से गाड़ी को प्लेट फार्म पर खड़ी करेगा। जिसके बाद गाड़ी में यात्रियों की संख्या को देखा जाएगा और रजिस्टर में इंट्री के बाद उस गाड़ी को दूसरे स्थान के रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन

- आरपी सिंह, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक
वातानुकूलित बसें भी बेड़े में होंगी शामिल
गर्मी के मौसम में यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए जल्द ही गोरखपुर, लखनऊ, वाराणसी सहित अन्य स्थानों के लिए वातानुकूलित बसें डिपो से संचालित की जाएंगी। कुछ और सामान्य बसें डिपो जल्द ही अपने बेड़े में शामिल करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें