फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आहर गांव के 36 काश्तकारों में हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
आहर गांव के 36 काश्तकारों में हड़कंप
विज्ञापन

फर्जी तरीके से किया गया कृषि पट्टा एसडीएम ने किया निरस्त
डीएम के आदेश पर कार्रवाई, फिर से बंजर में दर्ज करने का आदेश
वर्ष 2013 में ग्राम सभा के बंजर खाते की प्रविष्टियों में छेड़छाड़
विमलेश श्रीवास्तव
भानपुर। तहसील क्षेत्र के आहर गांव में बिना पट्टा पत्रावली और बिना किसी जिम्मेदार के आदेश के फर्जी काश्तकारों को कृषि पट्टे के लिए करोड़ों की भूमि आवंटित कर दी गई। प्रविष्टियों में छेड़छाड़ करने की शिकायत मिलने पर एसडीएम राजेश सिंह ने डीएम के निर्देश पर 36 काश्तकारों का पट्टा निरस्त कर दिया है।
निरस्त किए गए कृषि पट्टे की सैकड़ों बीघा भूमि को पुन: ग्राम सभा के बंजर खाते में दर्ज करने का आदेश डीएम डॉ. राजशेखर ने दिया है। एसडीएम की ओर से की गई इस कार्रवाई से काश्तकारों में हड़कंप मच गया है। कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक इस मामले की शिकायत गांव के ही एक व्यक्ति ने पांच फरवरी 2013 में तहसील में की थी। गांव चकबंदी में होने के कारण प्रकरण को तत्कालीन तहसीलदार ने अपनी जांच आख्या एसडीएम व बंदोबस्त अधिकारी बस्ती को भेज दी थी। लेकिन उस समय चकबंदी के कारण कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी। वर्ष 2014 में चकबंदी से अभिलेख तहसील में जमा होने पर एक अन्य ने पांच अगस्त 2014 को डीएम को प्रार्थना पत्र देकर फर्जी तरीके से लोगों की ओर से कराए गए इंद्राज को निरस्त कर मुकदमा दर्ज कराने की अपील की गई। जो मामला पांच वर्षों तक न्यायालय में लंबित रहा। डीएम के निर्देश पर एसडीएम राजेश सिंह ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए अभिलेखों की बारीकी से जांच कराई। इसमें पाया गया कि ग्राम आहर की वर्तमान खतौनी 1422 लगायत1427 फसली के खाता संख्या 141, 143, 144, 145, 146, 147, 150, 152, 153, 154, 160, 167, 169, 170, 174, 181, 182, 183, 184, 185, 187, 188, 189, 190, 191, 193, 194, 195, 196 की प्रविष्टियां बगैर आवंटन पत्रावली के दर्ज हैं। जिसमें अंकित काश्तकारों के नाम फर्जी हैं। जिन्हें निरस्त किया जाता है। एसडीएम राजेश सिंह ने कहा कि गंभीर प्रकरण संज्ञान में आने के बाद अन्य पत्रावलियों की भी जांच कराई जा रही है। जहां भी ऐसे मामले प्रकाश में आएंगे विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके पट्टे निरस्त किए गए
आशिक अली, कुलबुल, किशोरे, खदेरू, खैरूल्लाह, गोलई, चैतू, झिनकान, झिन्नन, धनमान, प्रहलाद, चैतू, बहाउ, शंकर, बादुल्लाह, भीखा, रामभवन, राम अनुज, लालमोहन, लालबिहारी, शिवनरायन, संतराम, संतबली, समीउल्लाह, सुधनरायन, समी मोहम्मद, हरीराम, शिव पूजन, ओम प्रकाश, सुनरपाती के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें