फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26 से शुरू होगी भाजपा का विजय संकल्प सभा

विज्ञापन
विज्ञापन
26 से शुरू होगी भाजपा की विजय संकल्प सभा
विज्ञापन

चुनावी धार देने आ रहे हैं वरिष्ठ नेता विनय कटियार
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। विजय संकल्प सभा के जरिये 26 से भाजपा चुनावी सभा शुरू करेगी। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विनय कटियार कंपनी बाग स्थित विवाह मंडप परिसर में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन

जिला मीडिया प्रभारी अमृत कुमार वर्मा ने बताया कि विनय कटियार एवं प्रदेश उपाध्यक्ष उपेन्द्र दत्त शुक्ला की इस सभा से पार्टी के पक्ष में माहौल बनेगा। इसके लिए लगातार तैयारियों का सिलसिला चल रहा है। पार्टी पदाधिकारी सभी मंडलों में बैठक कर सभा में पहुंचने का आह्वान कर रहे हैं। कहा कि इन विजय संकल्प सभाओं के माध्यम से भाजपा अपने पांच वर्षों के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश के सम्मान, स्वाभिमान और तरक्की को समर्पित सरकार का लेखा-जोखा देगी। पार्टी इस दौरान कांग्रेस और कुछ अन्य विपक्षी दलों द्वारा देश के सुरक्षा बलों के शौर्य और पराक्रम का अपमान करने की होड़ को लेकर देश की जनता को आगाह करेगी। भाजपा ने विजय संकल्प सभा के जरिये रविवार को देश भर में चुनाव प्रचार का शंखनाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें