फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माल वाहनों की क्षमता वृद्घि, टैंक्स भी बढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
माल वाहनों की क्षमता वृद्धि, टैक्स भी बढ़ा
विज्ञापन

जिले में 2585 मालवाहन पंजीकृत हैं
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। शासन ने आरटीओ से राजस्व की आमदनी बढ़ाने के लिए मालवाहनों पर टैक्स बढ़ा दिया है। इसी के साथ ही वाहन स्वामियों को भी राहत पहुंचाने की कोशिश की गई है। जो वाहन स्वामी पहले पांच टन माल लदाते थे। अब वे लगभग सात टन माल लाद सकते हैं। ऐसे में उन्हें अधिक कर देना पड़ेगा।
विज्ञापन

जिले में 2585 माल वाहन पंजीकृत हैं। इसमें 16,200 जीवीडब्ल्यू (ग्रास व्हीकल वेट-वाहनों की लोडिंग क्षमता) से बढ़ाकर 18,500 कर दी गई। ऐसे 398 वाहनों से पूर्व में 4,114 रुपये लिए जाते थे अब इन वाहन स्वामियों को 4598 रुपये देने पड़ेंगे। इसी तरह 25,000 जीवीडब्ल्यू लोडिंग की क्षमता वाले वाहनों का 28,000 कर दिया गया है। ये वाहन पूर्व में 6,050 रुपये टैक्स देते थे, जो वर्तमान में बढ़कर 6,776 रुपये कर दिया गया है। इस तरह के वाहनों की संख्या 618 है। इनकी लोडिंग क्षमता 31,000 से 35,500 जीवीडब्ल्यू कर दी गई है। पूर्व में ये वाहन 7502 रुपये टैक्स के तौर पर देते थे, वर्तमान में अब इन वाहनों से 8,712 रुपये लिए जाएंगे। ऐसे वाहनों की संख्या 884 है। इसी तरह 35,200 जीवीडब्ल्यू लोडिंग की क्षमता वाले वाहनों का जीवीडब्ल्यू बढ़ाकर 39,500 कर दिया गया है, इन वाहनों से पूर्व में 8,712 रुपये कर लिया जाता था, वर्तमान में इन वाहनों से 9,680 रुपये कर लिया जाएगा। ऐसे वाहनों की संख्या दो है। 37,000 जीवीडब्ल्यू लोडिंग की क्षमता वाले वाहनों का जीवीडब्ल्यू बढ़ाकर 43,000 कर दी गई है, पूर्व में इन वाहनों को 8,954 रुपये टैक्स देने पड़ते थे, अब इन्हें 10,406 रुपये देने पड़ेंगे। ऐसे वाहनों की संख्या 358 है। 40,200 जीवीडब्ल्यू लोडिंग की क्षमता वाले वाहनों का 45,500 कर दरी गई है, पूर्व में इन वाहनों से 9,922 रुपये लिए जाते थे, वर्तमान में इन वाहनों से 11,132 रुपये देने पड़ेंगे। ऐसे वाहनों की संख्या 117 है। इसी तरह 49,000 की क्षमता वाले वाहनों का जीवीडब्ल्यू बढ़ाकर 54,500 कर दिया गया है। इन वाहनों से पूर्व में 11,858 रुपये लिए जाते थे, वर्तमान में इन वाहनों में 13,310 रुपये लिए जाएंगे। ऐसे वाहनों की संख्या में आठ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें