फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपदा पीड़ितों को मिलेगी 24 घंटे में मदद: मुख्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
आपदा पीड़ितों को मिलेगी 24 घंटे में मदद : मुख्यमंत्री
विज्ञापन

सर्पदंश, गैस रिसाव या नाव दुर्घटना सब आपदा में शामिल
प्रभावित परिवारों को मदद की मद चार लाख तक की गई
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। प्रदेश सरकार जनता के हर दुख में साथ है। आपदा राहत का दायरा बढ़ा दिया गया है। आर्थिक मदद भी बढ़ाई गई है। अब 24 घंटे में प्रभावित परिवार तक अफसर मदद लेकर पहुंचेंगे। यह कहना है प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का।
सीएम ने बृहस्पतिवार को दुबौलिया में सरयू की बाढ़ और तटबंध पर कटान का जायजा लिया और जयप्रभा इंटर कॉलेज भिउरा में बाढ़ प्रभावितों को राहत सामग्री बांटी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार जनता के हर दुख-दर्द में साथ है। प्राकृतिक आपदा में बाढ़, नाव दुर्घटना, सर्पदंश, गैस रिसाव से हादसे, बोरवेल में गिरने व जीव जंतुओं से होने वाली क्षति आदि को भी शामिल किया गया है। पीड़ित परिवारों को चार लाख तक की मदद दी जाएगी। यह मदद 24 घंटे के भीतर अधिकारी पहुंचाएंगे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि विकास योजनाएं गांव और गरीबों तक पहुंच रहीं कि नहीं सरकार इसकी भी समीक्षा कर रही है। उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में पीड़ितों के आंसू पोछते हुए कहा कि जल्द ही बाढ़ आपदा पर पूरी तरह से नियंत्रण पा सकेंगे। इसके लिए ठोस कार्ययोजना पर गंभीरता से कार्य किया जा रहा है। सीएम ने कहा कि मुंडेरवा चीनी मिल फिर से चालू होने जा रही है। जिससे परेशान किसानों और नौजवानों को रोजगार मिलेगा। उन्होंने बिजली समस्या दूर करने को बस्ती, सिद्धार्थनगर और संतकबीरनगर के लिए 930 करोड़ के पॉवर प्रोजेक्ट की भी जानकारी दी।
इससे पहले क्षेत्रीय विधायक सीए सीपी शुक्ल ने कहा कि बाढ़ प्रभावितों के लिए हर प्रकार की मदद दी जा रही है। बाढ़ के कारण अब कोई भी पलायन नहीं करेगा। बांध और जनता दोनों को सुरक्षित किया जा रहा है। सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि पूरे बस्ती जिले में विकास की तमाम योजनाएं चलाई जा रही हैं। जो हर पात्र लाभार्थियों तक पहुंच रही है। सड़केें हों या बिजली अथवा गैस कनेक्शन सभी पात्रों तक योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है।
विज्ञापन

इस दौरान डुमरियागंज सांसद जगदंबिका पाल, अजय सिंह गौतम, जिला अध्यक्ष पवन कसौधन, हर्रैया विधायक अजय सिंह, महादेवा विधायक रवि सोनकर, रुधौली विधायक संजय प्रताप जायसवाल, सदर विधायक दयाराम चौधरी, एडीजी दावा शेरपा, कमिश्नर अनिल कुमार सागर, डीआईजी आशुतोष, डीएम डॉ. राजशेखर, एसपी दिलीप कुमार, एसडीएम एसपी शुक्ल, पीडी आरपी सिंह, उपनिदेशक सूचना डॉ. मुरलीधर सिंह, बाबा जयबक्श दास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें