फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कजरी महोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
कजरी महोत्सव
विज्ञापन

फोटो
बस्ती। संस्कार भारती की ओर से सोमवार को कजरी महोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सम्भगीय खाद्य निरीक्षक श्रीप्रकाश मिश्र ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। डॉ. पुष्पलता मिश्रा ने संस्कार भारती के इतिहास एवं कजरी के बारे में लोगों को बताया। हरी-हरी साड़ियों में सजी महिलाओं ने कजरी गीत गाए। वंदना द्विवेदी, अर्चना श्रीवास्तव, डॉ. रमा शर्मा, आक्षिता सिंह, राजश्री, पूर्णिमा तिवारी, अंकिता श्रीवास्तव ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर सत्या मिश्रा, डॉ. नवीन श्रीवास्तव, रंजना अग्रहरि, नरेंद्र भाटिया, ओम प्रकाश पांडेय, राजेश श्रीवास्तव, संतोष सिंह, रवींद्र लाल श्रीवास्तव, डॉ. अजीत कुशवाहा, प्रवीन श्रीवास्तव, प्रमोद उपाध्याय, रूपल श्रीवास्तव, रत्नेश पांडेय, अनीता चौधरी, अदिती त्रिपाठी, इरफान सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


हस्तशिल्प जागरूकता शिविर का आयोजन
बस्ती। ग्रामीण विकास सेव संस्थान की ओर से वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से अंबेडकर हस्तशिल्प जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हस्तशिल्प उप निदेशक वीरेंद्र कुमार एंव विशिष्ट अतिथि अब्दुल्लाह सहायक निदेशक रहे। संस्था के अध्यक्ष देवी प्रसाद त्रिपाठी ने कहा कि वस्त्र मंत्रालय के सहयोग से जिले में शिल्पियों के स्वयं सहायता समूहों का गठन किया गया है। जिसमें महिलाओं में नेतृत्व क्षमता का विकास, शिक्षा के स्तर में सुधार, महिलाओं के कानूनी अधिकार, डिजिटल साक्षरता, जीवन कौशल शिक्षा, मुद्रा लोन, आम आदमी बीमा के बारे में जानकारी दी जा रही है। इस मौके सुमन मिश्रा, दिव्या सिंह, अंजू, सलमा परवीन, शालिनी, सुधा शर्मा, श्वेता, सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें