फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माण कार्य में लापरवाही से गुस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
दुदधी-लुंबनी हाइवे के निर्माण के दौरान संकेतक नहीं लगाने से दुर्घटनाएं हो रही हैं। करमहिया में निर्माणाधीन पुलिया से दो बाइक सवार गिर चुके हैं। फिर भी जिम्मेदार लापरवाह बने हुए हैं। इसे लेकर लोगों में गुस्सा है।
विज्ञापन

बस्ती से नेपाल बॉर्डर तक हाइवे का निर्माण कार्य चल रहा है। पूरे मार्ग में बहुत कम ही जगह पर संकेतक लगाए गए हैं। एनएच के करमहिया निर्माणाधीन पुलिया पर दो बाइक सवार गिर चुके हैं जिसमें से एक की जान तक चली गई। फिर भी निर्माणदायी संस्था के लोग सचेत नहीं हुए हैं। जगह-जगह लापरवाही से बनाए गए डिवाइडर भी टूट चुके हैं, नाला निर्माण कार्य भी अधूरा है। कहीं-कहीं नाले पर ढक्कन नहीं लगे हैं। राजन चौधरी, अनिल पांडेय, राम शंकर वर्मा, मोहम्मद इस्माईल आदि लोगों ने इस तरह के निर्माण कार्य का विरोध किया है। सड़क पर निर्माण संबंधी संकेतक लगाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें