फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 लाख के गबन में प्रधान व सेक्रेटरी पर दर्ज होगा मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
अन्त्येष्टि स्थल और पंचायत भवन के निर्माण में धांधली के मामले में प्रधान और सेक्रेटरी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की तैयारी हो रही है। दोनों पर 20 लाख रुपये के गबन करने का आरोप है। मामला ब्लॉक परशुरामपुर के ग्राम नरायनपुर से जुड़ा हुआ है। सीडीओ हर्षिता माथुर ने बताया कि जांच के बाद सरकारी धन के गबन करने का मामला सामने आया। इसके लिए प्रधान शिवशंकर और सेक्रेटरी नरोत्तम को नोटिस जारी किया गया है, और विधिक कार्रवाई करने के लिए राय मांगी गई है।
विज्ञापन

नरायनपुर गांव के अनिल कुमार मिश्र ने सीडीओ से इस बारे में शिकायत की थी। इस पर सीडीओ जिला प्रशिक्षण अधिकारी से जांच कराया। जांच में ग्राम निधि प्रथम से अन्त्येष्टि स्थल के निर्माण में 24.11 लाख में 13.11 लाख और पंचायत भवन के निर्माण में 17.46 लाख में से 7.67 लाख सहित कुल 20.78 लाख रुपये का गबन पाया गया। जांच रिपोर्ट में दोनों के विरुद्घ कार्रवाई करने की सिफारिश की गई है। इससे पहले अन्त्येष्टि स्थल निर्माण में आठ करोड़ के गबन के आरोप में 38 प्रधान और 38 सेक्रेटरी को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें