बस्ती। रोटरी क्लब बस्ती मिडटाउन की ओर से जिला चिकित्सालय में रविवार को रक्तदान शिविर हुआ। शिविर में 10 लोगों ने रक्तदान किया।
कोऑर्डिनेटर मयंक श्रीवास्तव ने बताया कि रोटरी हर तीन माह में रक्तदान शिविर का आयोजन करती है। स्वस्थ व्यक्ति हर 3 महीने रक्तदान कर सकता है। क्लब के पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन डॉ. अश्वनी कुमार सिंह ने कहा कि रक्तदान करने से कोई नुकसान नहीं है। रक्तदान के बाद नई कोशिकाओं का निर्माण होता है जिससे रक्तचाप भी नियंत्रित रहता है। अध्यक्ष रोटरी क्लब बस्ती मिडटाउन डॉ. अजीत प्रताप सिंह तथा सचिव आशीष कुमार श्रीवास्तव ने सांख्यिकी आंकड़ों के आधार पर बताया कि इस सत्र का तीसरा रक्तदान शिविर है इसके पूर्व जुलाई तथा अक्तूबर में शिविर का आयोजन किया गया था। जिसमें रोटरी क्लब के सदस्यों के साथ-साथ जागरूक लोगों ने रक्तदान किया था। रक्त कोषाधिकारी जिला चिकित्सालय डॉ. दीपक कुमार श्रीवास्तव ने रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
-
इन्होंने किया रक्तदान
रोटेरियन महेंद्र कुमार सिंह, डॉ. एस के त्रिपाठी, उमेश श्रीवास्तव, रोटेरियन आशीष कुमार श्रीवास्तव, सैयम अरोड़ा, व्यवसायी अनूप अरोड़ा, सर्वेश श्रीवास्तव पुलिस सेवा 112 नंबर अश्वनी कुमार सहित 10 लोगों ने रक्तदान किया।