फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: किराने की दुकान में अज्ञात कारणों से लगी आग

Mon, 20 Mar 2023 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
आग लगने से दुकान में रखा सामान जला।
विज्ञापन
दुबौलिया। शनिवार रात कस्बे की एक किराने की दुकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। दुकान में रखा करीब आठ लाख रुपये का राख हो गया। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। आग बुझाने के दौरान एक व्यक्ति झुलस गया।
विज्ञापन

दुबौलिया कस्बा निवासी महेश चंद अग्रहरि की कस्बे की मछली मंडी में किराने की थोक व फुटकर की दुकान है। शनिवार देर रात आस पड़ोस के लोगों ने दुकान के अंदर से आग की लपटें व धुंआ उठते देख शोर मचाया। देखते ही देखते आग पूरी दुकान में फैल गई। ग्रामीणों के अथक प्रयास के बाद करीब एक घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग बुझाते समय दुकानदार के भाई दिनेश चंद अग्रहरि भी झुलस गए। उनका उपचार चल रहा है। दुकानदार ने बताया कि दुकान के तीनों कमरे में करीब सात से आठ लाख रुपये का सामान जल कर बर्बाद हो गया। हलका लेखपाल ने आग से क्षति का आकलन कर रिपोर्ट तहसील को भेज दी है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें