फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन धोखेबाजों से 10 हजार रुपये वापस

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑनलाइन धोखेबाजों से 10 हजार रुपये वापस
विज्ञापन

- साइबर सेल ने कसा शिकजा तो मिली रकम, 72 घंटे होल्ड रहने का मिला पुलिस को फायदा
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। ऑनलाइन खरीद-फरोख्त करने वाली साइट पर सस्ती बाइक के चक्कर में एक व्यक्ति 10 हजार रुपये गंवा बैठा। उसने फौरन इसकी साइबर सेल में शिकायत कर दी। पुलिस की तकनीकी टीम ने जालसाजों के चंगुल से रकम वापस कराने में कामयाबी हासिल कर लिया। पुलिस के अनुसार ऑनलाइन शापिंग में पेमेंट की गई रकम अब 72 घंटे पाइप लाइन में रहती है। जिसका फायदा उठाकर यह रकम वापस मंगाई जा सकी।
विज्ञापन

भुक्तभोगी शिवम शुक्ला निवासी झलकटिया ने पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना के सम्मुख प्रस्तुत होकर प्रार्थनापत्र दिया। कहा कि उसने ओलेक्स एप पर हीरो मोटर साइकिल का विज्ञापन देखा। उसे खरीदने के चक्कर में जालसाजी का शिकार हो गया। प्रार्थना-पत्र का तत्काल संज्ञान लेते हुए एसपी ने साइबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक विकास यादव, कांस्टेबल धीरेद्र कुमार यादव, मोहन यादव, अभिषेक कुमार त्रिपाठी साइबर सेल को कार्यवाही हेतु निर्देशित किया। टीम के जिनके अथक प्रयास से ऑनलाइन ठगी गयी धनराशि में से 10 हजार रुपये शिवम शुक्ला के बैंक खाते में वापस कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें