समूह में नमाज अदा करने पर दस के विरुद्ध मुकदमा
भानपुर(बस्ती)। रोक के बावजूद समूह में एकत्र होकर मस्जिद में नमाज अदा करने वाले दस लोगों के विरुद्ध असनहरा चौकी पुलिस ने धारा 144 के उल्लंघन के आरोप में 188 व 270 आईपीसी के तहत अभियोग दर्ज किया है। मामला चौकी क्षेत्र के खम्हरिया पश्चिम गांव स्थित उस्मान मस्जिद का है।
चौकी इंचार्ज असनहरा संतोष कुमार सिंह ने बताया कि लॉकउाडन का पालन कराने को लेकर शुक्रवार को वे क्षेत्र भ्रमण पर निकले थे। इस दौरान खम्हरिया पश्चिम गांव पहुंचने पर मस्जिद के भीतर तैयब अली, मोहम्मद जाकिर, अहमद अली, निजामुद्दी्न, अब्दुल गनी, नजीबुल्लाह, मसौव्वर, शाबिर अली, मोहम्मद अफजल, तबारक अली निवासी खम्हरिया पश्चिम समूह में नमाज अदा करते पाए गए। सभी को मौके पर ही हिरासत में लेकर केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।