फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में कोरोना के दस पॉजिटिव मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद में दस लोग कोरोना संक्रमित पाए गए
विज्ञापन

बस्ती। जिले में दस लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। जबकि पहले से चार संक्रमित लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इससे जिले में सक्रिय केस की संख्या 28 हो गई है।
शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज से आई 737 रिपोर्ट में दस पॉजिटिव केस मिले हैं। इसमें दो का लखनऊ में इलाज चल रहा है। जांच में पहले से पॉजिटिव चार की रिपोर्ट निगेटिव हो गई है। इस प्रकार जिले में कुल 28 एक्टिव मरीज हो गए हैं।
विज्ञापन

इसकी पुष्टि एसीएमओ डॉ. फखरेयार हुसैन ने की है। उन्होंने बताया कि जिले में 456 नमूने जांच के लिए मेडिकल कॉलेज भेजे गए हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के केस लगातार बढ़ रहे हैं। इसके लिए जरूरी है कि सभी टीकाकरण करा लें।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शासन ने 18 वर्ष से ऊपर सभी को प्रीकाशन की व्यवस्था बनाई है। यह क्रम शुक्रवार से शुरू हो गया। कहा कि कोरोना संक्रमण से बचने के लिए प्रोटोकॉल का पालन जरूर करें। सार्वजनिक स्थल अथवा अस्पताल में जाने पर मुंह पर मास्क जरूर लगाएं। कोरोना का खतरा अब बढ़ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें