जीजीआईसी से वन रक्षक की परीक्षा देकर जाते परीक्षार्थी।
- फोटो : BASTI
10,756 परीक्षार्थियों ने छोड़ी वन रक्षक परीक्षा
- 19,008 अभ्यर्थियों में से 8,252 ही परीक्षा में हुए शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। वन रक्षक एवं वन्य जीव रक्षक प्रतियोगी परीक्षा जिले के 50 केंद्रों पर रविवार को आयोजित हुई। केंद्रों पर 19,008 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिसमें 8,252 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। 10,756 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए।
जिन विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। वहां पर सुरक्षा की दृष्टि से सभी कक्षों में सीसीटीवी कैमरे तथा वॉइस रिकॉर्डर लगे हुए थे। कमरों के कंट्रोल रूम से जोड़ा गया था। इसकी निगरानी के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी।
एडीएम अभय कुमार मिश्र ने बताया कि वन्य जीव रक्षक तथा वनरक्षक परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिले में 50 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे वॉइस रिकॉर्ड के अतिरिक्त प्रत्येक केंद्र पर एक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई थी। केंद्रों का औचक निरीक्षण करने के लिए जोनल मजिस्ट्रेट लगाए गए थे।