फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओपेक चिकित्सालय कैली में एक और एल-वन अस्पताल होगा संचालित

विज्ञापन
विज्ञापन
ओपेक चिकित्सालय कैली में एक और एल-वन अस्पताल होगा संचालित
विज्ञापन

- डीएम ने किया मुआयना, सौ बेड को 15 मई तक पूरा करने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज से संबद्ध ओपेक कैली अस्पताल के पांच मंजिला नए भवन में कोविड-19 का एल-वन हॉस्पिटल बनाया जाएगा। डीएम सौम्या अग्रवाल ने सोमवार को निरीक्षण कर 15 मई तक कार्य पूरा करने के लिए कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम को निर्देशित किया है। सौ बेड पर ऑक्सीजन पहुंचाने के लिए पाइप लाइन लगाने, दोनों लिफ्ट चालू करने व पूरे भवन में आग बुझाने की व्यवस्था बनाने को कहा है।
विज्ञापन

लगभग 200 करोड़ की लागत से बन रहे पांच मंजिला भवन में करीब 250 बेड का अस्पताल संचालित होगा। इसमें कुल नौ ऑपरेशन थिएटर बनेंगे। पांचवीं मंजिल पर 80 बेड का वार्ड होगा। सीएमएस डॉ. जीएम शुक्ला ने बताया कि इस अस्पताल के लिए आवश्यक सामग्री के लिए शासन को डिमांड भेज दी गई है। डीएम ने फाइल तलब करते हुए विभाग के प्रमुख सचिव से शीघ्र सामग्री की अनुमति देने के लिए अर्ध शासकीय पत्र भिजवाने तथा फोन पर अनुरोध करने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कार्यदायी संस्था को निर्देश दिया कि जनरेटर, अग्निशमन, वेंटिलेटर का काम 15 मई तक पूरा कराएं। साथ ही उन्होंने ऑक्सीजन उपलब्ध कराने वाली कंपनी के अधिकारियों को भी निर्देशित किया है कि ऑक्सीजन हेतु पाइप लाइन बिछाने का कार्य प्रारंभ करें। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. नवनीत कुमार, सीएमएस डॉ. जीएम शुक्ला, अर्थ एवं संख्या अधिकारी टीपी गुप्ता के अलावा अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें