जिले में एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला
बस्ती। जिले में मंगलवार को मेडिकल कॉलेज की ओर से भेजे गए 189 की जांच रिपोर्ट में एक पॉजिटिव केस मिला है। उन्हें होम आइसोलेशन में रखा गया है। जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या एक है। टीम ने 12 नमूने जांच के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा है। सीएमओ डॉ. चंद्रशेखर ने बताया कि जिले में सप्ताह बाद एक पॉजिटिव केस पाया गया है। ऐसे में अब सतर्कता बहुत जरूरी है। कोरोना गाइड लाइन का पालन करने से संक्रमण की रफ्तार पर अंकुश लगेगा। ऐसे में मुंह पर मास्क व सामाजिक दूरी बनाकर गाइड लाइन का पालन करें। सीएमओ ने कहा कि अब तक कोरोना के तीन लहर का सामना कर चुके लोगों को खुद जागरूक होकर सहयोग करना चाहिए। बाहर से आने वाले स्वयं जांच कराएं। स्वास्थ्य विभाग की टीम इसे लेकर सतर्क है। वह हर आने जाने वाले का नमूना एकत्रित कर रही है। अब जांच की संख्या बढ़ाई जाएगी।