फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: यूट्यूबर पर धर्मग्रंथ का अपमान करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। अखिल भारतीय अब्बासी वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष शारिक अब्बासी ने यूट्यूबर ईशान अली पर शॉर्ट फिल्म में धर्मग्रंथ का अपमान करने का आरोप लगाते हुए एसएसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि यूट्यूबर की ओर से बनाई गई फिल्म ''करिश्मा कुरान का'' में धर्मग्रंथ का अपमान किया गया है। इससे मुस्लिम समाज की भावनाएं आहत हुई हैं।
विज्ञापन

शारिक अब्बासी ने एसएसपी को बताया कि बारादरी थाना क्षेत्र के हजियापुर निवासी ईशान अली व उसके भाई एजाज अली ने हाल ही में शॉर्ट फिल्म ''करिश्मा कुरान का'' बनाई है। इसमें धर्मग्रंथ का अपमान किया गया है। दोनों की ओर से सामाजिक विद्वेष की भावना फैलाई जा रही है। वे खुद को मशहूर करने के लिए ऐसे कृत्य कर रहे हैं। आरोप है कि शॉर्ट फिल्म में शहर के अन्य कलाकारों ने भी इनका साथ दिया है। इससे पूर्व भी ईशान अली ने अनुसूचित जाति के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई थी। शिकायत करने वालों में मोहम्मद हसीब, रिहान खान, जुनैद एव वासिफ कुरैशी शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें