फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: युवक की मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर। पिपरथरा गांव में संदिग्ध हालात में युवक की मौत हो गई। परिजनों ने गांव के पांच लोगों पर लाठियों से पीटकर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। वहीं, पुलिस इससे इन्कार कर रही है।
विज्ञापन

गांव की रहने वाली गीता ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि रविवार को करीब 11 बजे गांव के ही रहने वाले दबंग लाठी-डंडे लेकर घर में घुस आए। वह बेटे सचिन (19) को पीटते हुए अपने साथ ले गए। गांव के बाहर एक पेड़ से बांधकर उसकी पिटाई की गई। उसके सिर में भी लाठियां मारी गईं। इससे उसकी मौत हो गई।
शव का अंतिम संस्कार करने के बाद सोमवार को परिजन एसएसपी ऑफिस पहुंचे। वहीं, पुलिस रविवार को पेड़ से बांधकर पिटाई करने की बात से इन्कार कर रही है। सीओ फरीदपुर गौरव कुमार सिंह ने बताया कि युवक का करीब दो सप्ताह पहले गांव के कुछ लोगों से झगड़ा हुआ था। इसके बाद वह पीलीभीत में अपनी मां के पास रहने चला गया।
विज्ञापन

रविवार को वहां उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव लेकर गांव पहुंचे। एक टीम गांव भेजकर जांच कराई गई मगर रविवार को पेड़ से बांधकर पिटाई की पुष्टि नहीं होई। उन्होंने बताया कि दोपहर के समय में अगर भीड़ किसी युवक को घर से खींचकर ले जाती तो गांव का कोई न कोई व्यक्ति जरूर देखता। आरोप संदिग्ध हैं। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा।
-
एक साल पहले हुई थी शादी
एक साल पहले ही सचिन की शादी भुता थाना क्षेत्र के गांव रूपापुर की युवती से हुई थी। एक महीने पहले ही उसकी पत्नी ने बेटे को जन्म दिया। सचिन की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें