फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: शाहजहांपुर में युवक की मौत, हत्या बताकर घेरा बारादरी थाना

Sun, 30 Jun 2024 05:46 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। लखीमपुर खीरी में हुए हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान शाहजहांपुर के अस्पताल में मौत हो गई। इसके बाद शनिवार सुबह रोहली टोला के लोगों ने बारादरी थाने का घेराव कर नारेबाजी की। उन्होंने हत्या और साजिश का आरोप लगाया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया तो हादसे में आई चोटों की वजह से मौत होने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

रोहली टोला निवासी शिवम (22) खीरी की एक फाइनेंस कंपनी में काम करते थे। कुछ दिन पहले वह साथियों संग वह बाइक से जा रहे थे। बताते हैं कि मोहम्मदी के पास हादसे में सभी घायल हो गए। उनको शाहजहांपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां से उनके एक साथी को लखनऊ रेफर किया गया, जबकि शिवम की मौत हो गई। शिवम के साथी उनके शव को बरेली ले आए। कंपनी के दो कर्मचारी फौरी मदद के तौर पर 15 हजार रुपये परिजनों को देने पहुंचे। इन लोगों को पकड़कर शिवम के परिजन भीड़ के साथ शनिवार सुबह थाने आ पहुंचे।
उनका कहना था कि इसके पीछे गहरी साजिश है। उन्होंने कंपनी के लोगों के खिलाफ तहरीर दी। कहा कि शाहजहांपुर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। इंस्पेक्टर बारादरी अमित पांडेय ने शव का पोस्टमार्टम कराया तो हादसे जैसी चोटों के निशान मिले। इंस्पेक्टर ने कंपनी के लोगों से फोन पर बात की तो उन्होंने बताया कि शिवम उनके कर्मचारी थे। एक्सीडेंट में मौत हुई है। यथासंभव मदद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें