फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप

विज्ञापन
मृतक मुरारी का फाइल फोटो
विज्ञापन
भमोरा। सिरोही गांव में मंगलवार को चकरोड किनारे खेत में मुरारी (22) का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। भाई मदन पाल ने प्रेम-प्रसंग से नाराज युवती के पिता व भाई पर हत्या कर शव पेड़ से लटकाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

मदनपाल ने बताया कि मंगलवार सुबह छोटे भाई मुरारी का शव पास में पेड़ से लटका मिला। इसके बाद आई पुलिस ने पहुंचकर जांच-पड़ताल की। मदनपाल ने आरोप लगाया कि मुरारी का एक युवती से कई दिनों से प्रेम-प्रसंग था। दो दिन पहले युवती घर से लापता हो गई थी, जिसे परिवार के लोगों ने तलाश लिया था। इससे नाराज युवती के पिता और भाई मुरारी से रंजिश मानने लगे थे। आरोप है कि दोनों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी थी। अब हत्या कर दी।
घर में मंगलवार को मदनपाल के बेटे का नामकरण संस्कार होना था। घर में कार्यक्रम की तैयारियां चल रही थीं लेकिन मुरारी की मौत से खुशियां मातम में बदल गईं। पिता रामदास, मां रामप्यारी और सभी भाई गमगीन थे। मुरारी आठ भाइयों में सबसे छोटा और अविवाहित था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


मुरारी की मां की तहरीर पर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। - हेमंत उपाध्याय, सीओ, आंवला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें