बरेली। सुभाष नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम एक युवक का शव फंदे से लटका मिला। परिवार ने आत्महत्या की बात कही। शव का पोस्टमाॅर्टम कराने से इन्कार कर दिया।
सीओ टू नितिन कुमार ने बताया कि 23 वर्षीय मानस गुप्ता बदायूं रोड पर चौरासी घंटा मंदिर के सामने रहते थे। रात आठ बजे आत्महत्या की सूचना पर सुभाष नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव फंदे पर लटका था। पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए।
आत्महत्या के पीछे के कारण का अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। परिजनों के अनुरोध पर शव का पोस्टमॉर्टम नहीं कराया गया। ब्यूरो