23 लाख रुपए की लागत से बने भूकंपरोधी नवनिर्मित भवन का विधान परिषद सदस्य ने किया लोकार्पण
भुता। गांव मगरासा के छोटेलाल (28) का शव सोमवार रात फंदे से लटका मिला। परिजनों ने अवसाद में आत्महत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
बड़े भाई हरिओम ने बताया कि वह दो भाई हैं। छोटेलाल मजदूरी करता था। वह शराब का आदी था। इसी बात पर उसका पत्नी से कांति से विवाद हुआ था। इसके बाद मायके चली गई थी। सोमवार रात सभी परिजन सो रहे थे। आशंका है कि छोटेलाल ने किसी समय कमरे की छत के कुंडे पर साड़ी का फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। किसी काम से परिवार का सदस्य रात 11:00 बजे कमरे में गया तो शव लटका देखा। सूचना पर आई पुलिस ने साक्ष्य एकत्र किए। हरिओम के मुताबिक, कांति तीन-चार दिन पहले बच्ची को जन्म दिया था। पति की मौत की सूचना से वह लौट आई हैं। सीओ फरीदपुर संदीप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल कोई आरोप नहीं लगाए गए हैं।