फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं की टीम परखेगी शौचालय की हकीकत

Mon, 07 May 2018 06:43 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
शौचालय - फोटो : SELF
विज्ञापन
स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय बनाने को मिले अनुदान के सही इस्तेमाल की पड़ताल होगी। नगर निगम ने करीब पांच हजार शौचालय के सर्वे की जिम्मेदारी युवाओं को सौंपी है। इस दौरान शौचालय की छत, दरवाजा और इस्तेमाल की जांच होगी।
विज्ञापन

नगर निगम क्षेत्र में स्वच्छ भारत मिशन के तहत मिले अनुदान से करीब पांच हजार शौचालय का निर्माण हो चुका है। मगर इनके इस्तेमाल को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। इसकी हकीकत जानने के लिए नगर निगम ने कुछ एनजीओ को इन शौचालय का सर्वे करने की जिम्मेदारी दी है। इन एनजीओ के युवा घर-घर जाकर शौचालय का सत्यापन करेंगे और उसमें दरवाजा, छत एवं इस्तेमाल की पड़ताल करेंगे। अगर ये लोग शौचालय इस्तेमाल नहीं कर रहे होंगे तो उसके लिए वह उन्हें जागरूक भी करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें