फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: गर्मी से बेहाल युवक सड़क पर बेहोश, लू के लक्षण

विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती सिरौली का युवक आकाश। अमर उजाला
विज्ञापन
बरेली। भीषण गर्मी में शहर भट्ठी माफिक तप रहा है। राहगीर बेहाल हो रहे हैं। बुधवार को श्यामगंज दरगाह जा रहे युवक की हालत रास्ते में बिगड़ गई। कुछ लोगों ने उसे जिला अस्पताल के आपातकालीन विभाग में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने लू के लक्षण की बात कही है। फिलहाल उसकी हालत में सुधार है।
विज्ञापन

सिरौली लभेड़ा निवासी आकाश बुधवार दोपहर 12 बजे शहर पहुंचे थे। उन्हें श्यामगंज स्थित दरगाह पर जाना था, पर रास्ते में हालत बिगड़ गई। वह बेहोश होकर गिर गए। राहगीरों ने हाल बेहाल देख उन्हें अस्पताल पहुंचाया। करीब घंटे भर बाद होश आने पर आकाश ने बताया कि भीषण गर्मी से उनका सिर चकरा रहा था। पीने के लिए पानी भी पास नहीं था। शरीर पसीने से भीगा था। धुंधला सा दिख रहा था। कहां, कैसे गिरा, कौन अस्पताल लाया, यह याद नहीं।
अस्पताल में मौजूद पैरामेडिकल स्टाफ के मुताबिक लू के लक्षण लग रहे हैं। जांच के लिए युवक का सैंपल लिया गया है। रिपोर्ट आने पर ही हालत बिगड़ने की सही वजह पता चल सकेगी। परिजन को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन

इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे मरीज
बरेली। इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचे मरीजों पर तपिश भारी पड़ रही है। ओपीडी में कतार में लगे रहने के दौरान कई मरीजों की हालत और बिगड़ रही है। मामले का संज्ञान लेकर एडी एसआईसी ने बुधवार को कूलर लगवाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि मरीजों को गर्मी से बचाव के लिए अस्पताल में जहां भी जरूरत होगी वहां कूलर लगाए जाएंगे। ओपीडी में दो कूलर लगवाए भी गए हैं। ब्यूरो
डायरिया की चपेट में आए आठ बच्चे
बरेली। डायरिया की चपेट में आने वाले मरीजों की कतार बच्चा वार्ड में थम नहीं रही। बृहस्पतिवार को ओपीडी में इलाज के लिए 122 बच्चे पहुंचे। जो उल्टी, दस्त, तेज बुखार, सर्द गर्म, सांस संबंधी समस्याओं से पीड़ित थे। डायरिया की चपेट में रहे आठ बच्चों को वार्ड में भर्ती कर इलाज शुरू कराया गया है। साथ ही, स्वस्थ हुए छह बच्चे घर भेज दिए गए। वार्ड फिर फुल है। यहां अब 37 बच्चे भर्ती हैं। ब्यूरो
लू की पुष्टि पर शासन को देनी होगी रिपोर्ट, निर्देश जारी
बरेली। 43 डिग्री पार दर्ज हो रहे पारा से अब लू की चपेट में लोगों के आने की आशंका है। शासन ने एडवाइजरी जारी कर मरीजों का सर्विलांस नेशनल प्रोग्राम ऑन क्लाइमेट चेंज एंड ह्यूमेन हेल्थ के तहत करने के निर्देश दिए हैं। लू के चपेट में आने वालों की जानकारी ऑनलाइन पोर्टल पर अपडेट करने को कहा है। मृत्यु होने की स्थिति में डेथ ऑडिट कराने के भी निर्देश हैं। आईडीएसपी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें