फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार परक खेती से जुड़कर देश को समृद्ध बनाएं नौजवान : केजे पटेल

विज्ञापन
इफको आंवला। इफको मुख्यालय दिल्ली से तीन दिवसीय दौरे पर आए तकनीकी निदेशक केजे पटेल-संवाद
विज्ञापन
इफको आंवला।
विज्ञापन

इफको मुख्यालय दिल्ली से तीन दिवसीय दौरे पर आए तकनीकी निदेशक केजे पटेल ने इफको के नैनो प्लांट का निरीक्षण कर अधिकारियों की बैठक ली।
पटेल ने कहा कि नैनो उर्वरक क्षेत्र में इफको किसानों की उन्नत पैदावार के लिए निरंतर प्रयत्नशील है। नैनो यूरिया प्लस और डीएपी किसानों को उपलब्ध कराने के साथ ड्रोन से फसलों पर छिड़काव की तकनीकी भी उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि बेहतर गुणवत्ता बनाए रखना इफको का लक्ष्य है। हम सबको मिलकर इसे बनाए रखना है क्योंकि किसानों की खुशहाली में ही देश की समृद्धि है। उन्होंने युवाओं से अपील की है कि एआई के दौर में रोजगार परक खेती से जुड़कर देश और खुद को मजबूत बनाएं।
विज्ञापन

इस मौके पर इकाई प्रमुख सत्यजीत प्रधान ,महाप्रबंधक प्रदीप शर्मा, आरके शर्मा, मुकेश खेतान, हीरालाल, अमित गुप्ता, मनोज अग्रवाल, अरविंद कुमार, ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष शिशिर यादव,सुखदेव, गजेन्द्र मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें