फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कारोबार की रंजिश में युवक की कनपटी में मारी गोली, हालत नाजुक; छह आरोपियों पर रिपोर्ट

Sun, 24 May 2026 01:10 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के कैंट इलाके में एक युवक को गोली मार दी गई। गोली उसकी कनपटी में लगी है। उसकी हालत नाजुक है। युवक की मां ने छह आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के कैंट थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में शनिवार रात एक युवक को गोली मार दी गई। गंभीर रूप से घायल युवक प्राथमिक स्कूल में पड़ा मिला। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने घायल की मां की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस जांच में कारोबार की रंजिश होने की बात सामने आई है। 

विज्ञापन


कैंट इंस्पेक्टर संजय धीर ने बताया कि 25 वर्षीय जयवीर कश्यप प्राथमिक स्कूल में रात के वक्त घायल अवस्था में मिला। उसकी मां ओम कुमारी ने सरवन, प्रेमपाल, सुनील उर्फ बब्लू, अंशु, दीपक और पंकज के खिलाफ तहरीर दी है। शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे जयवीर खाना खाकर टहलने निकला था। गांव के प्राइमरी स्कूल के पीछे खेत पर पहुंचने पर आरोपियों ने उसे घेर लिया। 

विज्ञापन

निजी मेडिकल कॉलेज में चल रहा उपचार 
आरोप है कि सरवन ने तमंचे से जयवीर की कनपटी पर गोली मार दी। गोली लगने से जयवीर गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। शोर सुनकर ग्रामीण और परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। घायल जयवीर को कई अस्पतालों ने इलाज से मना कर दिया, इसके बाद उसे निजी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया।

दोनों ओर से कई मामले दर्ज 
इंस्पेक्टर के मुताबिक दोनों पक्षों के बीच पहले से कई मामले दर्ज चल रहे हैं। घायल जयवीर और उसके चचेरे भाई राजकरण का आरोपियों के साथ क्रॉकरी व टेंट का साझा कारोबार था। इस कारोबार में विवाद होने के बाद साझेदारी खत्म हो गई। ग्राहकों को तोड़ने को लेकर भी दोनों पक्षों में पूर्व में झगड़े हुए थे। उपनिरीक्षक राकेश कुमार मामले की विवेचना कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें