फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानलेवा इश्क: प्रेमिका को लेकर हुए विवाद में युवक को गोली मारी, हालत गंभीर, तीन के खिलाफ रिपोर्ट

Wed, 05 Jul 2023 11:03 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

इंस्पेक्टर प्रेमनगर राजेश सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में प्रेमिका को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। रिपोर्ट दर्ज कर हमलावरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
बरेली के प्रेम नगर कोतवाली क्षेत्र का मामला - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रेमिका को लेकर हुए विवाद में मंगलवार रात बरेली के प्रेमनगर में सलेक्शन प्वाइंट के पास शाहजहांपुर के युवक को गोली मार दी गई। इससे युवक घायल हो गया। उसके पिता की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद समेत तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन
Trending Videos

शाहजहांपुर जिले के बंडा थाना क्षेत्र के गांव लुखमानपुर निवासी जसकरन सिंह मंगलवार को बरेली में अपने दोस्त हरप्रीत से मिलने आया था। रात 12:30 बजे जसकरन, हरप्रीत और कृपा सिंह के साथ सलेक्शन प्वाइंट के पास खड़ा था। इसी दौरान थार गाड़ी से फरीदपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर फुलवा गांव का जीवन जोत सिंह अपने तीन अन्य दोस्तों के साथ वहां पहुंचा और गाड़ी से ही जसकरन और उसके दोस्तों के चक्कर लगाने लगा। इसी को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया।
विज्ञापन

आरोप है कि जीवन जोत सिंह ने इसी दौरान जसकरन को तमंचे से गोली मार दी और वहां से फरार हो गया। गोली जसकरन की गर्दन के पास लगी। घटना के बाद बुधवार को जसकरन के पिता मनमोहन सिंह बरेली पहुंचे। उन्होंने जीवन जोत और उसके तीन अज्ञात दोस्तों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर प्रेमनगर राजेश सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में प्रेमिका को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। रिपोर्ट दर्ज कर हमलावरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें