फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: चौबारी मेला देखकर लौट रहे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। थाना सुभाषनगर क्षेत्र की रामेश्वर कॉलोनी निवासी 27 वर्षीय अंशित कुमार सक्सेना की कैंट में लाल फाटक पुल के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बुधवार रात वह दो दोस्तों के साथ चौबारी मेला देखकर घर लौट रहा था। इसी दौरान अज्ञात वाहन की टक्कर से उसकी मौत होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन

मृतक के पिता डॉ. अमित कुमार ने बरेली पोस्टमार्टम हाउस पर बताया कि हादसे की जानकारी मिलने पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो अंशित का शव सड़क किनारे पड़ा था और उसकी बुलेट बाइक क्षतिग्रस्त हालत में खड़ी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी।
पिता ने बेटे के साथ मौजूद दोनों दोस्तों पर आशंका जताई है। उनका कहना है कि अंशित के शरीर पर चोट के निशान नजर नहीं आ रहे थे, जबकि गाड़ी क्षतिग्रस्त थी। ऐसे में घटना को लेकर संदेह बना हुआ है। सीओ प्रथम आशुतोष शिवम के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर के कई अंग फटने व अंदरूनी रक्तस्राव से मौत की पुष्टि हुई। पुलिस ने सड़क हादसे की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गाैरतलब है अंशित कुमार दो भाइयों में बड़ा था। उसका भाई अंकित सक्सेना डी-फार्मा की पढ़ाई कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें