मीरगंज। क्षेत्र के एक गांव के आठ वर्षीय बच्चे से एक युवक ने दुष्कर्म किया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आकाश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
पिता ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा शुक्रवार शाम करीब छह बजे मोहल्ले में घूम रहा था। इस दौरान आकाश उसको अपने घर ले गया। वहां दुष्कर्म किया। घर लौटने पर बच्चे ने आपबीती बताई। इसके बाद पिता बच्चे को लेकर थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी आकाश को नामजद कर बच्चे को मेडिकल के लिए भेजा है। उसका उपचार कराया जा रहा है।
सीओ मीरगंज अजय कुमार ने बताया कि आरोपी युवक की तलाश के लिए टीम दबिश दे रही है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।