फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सर्कस में नर्तकी से युवक ने की अभद्रता, चले लाठी-डंडे

Tue, 22 Sep 2026 01:45 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
भोजीपुरा। साइकिल से करतब दिखा रही नर्तकी से सोमवार शाम एक युवक ने अभद्रता की। इस पर सर्कस आयोजक और ग्रामीणों के बीच लाठी-डंडे चले। कार्यक्रम में भगदड़ मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाठियां फटकार कर भीड़ नियंत्रित की। कार्यक्रम को बंद करवा दिया गया।
विज्ञापन

गांव पीपल साना चौधरी स्थित रामलीला मैदान में आठ दिन से सर्कस का आयोजन किया जा रहा है। इसमें साइकिल के करतब आदि कलाबाजियां दिखाई जा रही थीं। सोमवार को एक नर्तकी साइकिल से करतब दिखा रही थी। इस दौरान किसी युवक ने उसके सीने पर 10 रुपये का नोट रख दिया। सर्कस कलाकारों ने विरोध तो ग्रामीण उत्तेजित हो गए। दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चले। मौके पर भगदड़ मच गई। सूचना पर गई पुलिस ने लाठियां फटकार कर भीड़ को तितर-बितर किया। स्थिति नियंत्रित कर कार्यक्रम को बंद करवा दिया गया।
गड्ढे में दबे युवक को 18 घंटे बाद निकाला
24 घंटे गड्ढे में दबे रहने का जोखिम भरा स्टंट कर रहे युवक को पुलिस ने 18 घंटे बाद सोमवार शाम निकलवा लिया। करतब दिखा रहे कलाकारों ने दावा किया कि जमीन में बनाए साढ़े चार फुट गहरे गड्ढे में 24 घंटे के लिए एक इन्सान को बोरे में बंद कर दबाया जाएगा। अगली रात 11:00 बजे उसको जिंदा बाहर निकाल लिया जाएगा। उसने रविवार रात ऐसा कर भी दिया। उन लोगों ने ग्राम प्रशासक से अनुमति लेने का हवाला दिया।
विज्ञापन

वर्जन,
खानाबदोश प्रकार के लोग हैं। उन्होंने आयोजन की अनुमति नहीं ली गई थी। सूचना पर गई पुलिस ने सोमवार शाम 5:30 बजे युवक को गड्ढे से निकाल लिया। उसके बाद नर्तकी से अभद्रता और मारपीट का वीडियो मिला था। पुलिस ने मौके पर जाकर कार्यक्रम बंद कराया है। करतब करने वाले लोगों को हिरासत में लिया है। पूछताछ के आधार पर उनपर कार्रवाई की जाएगी। - देवेश सिंह, सीओ हाईवे
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें