फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में बेरोजगारी से तंग युवक ने जान दी

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

फंदा लगाकर मरा, परिवार ने बिना कार्रवाई शव फूंका

बरेली। संजयनगर निवासी एक युवक ने घर में ही फंदा लगाकर जान दे दी। परिवार ने बिना सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। भाई ने बताया कि भाई बेकारी और तंगी से जूझ रहा था। पुलिस घटना की जानकारी से ही इंकार कर रही है।
विज्ञापन

संजयनगर होली चौराहे के पास रहने वाले बाबूराम के तीन बेटे दिलीप, रिंकू व सोनू थे। बाबूराम ने बताया कि दिलीप एक तेल मिल में पीपा धोने का काम करता था। लॉकडाउन में मिल बंद होने से काम छूट गया। इससे वह परेशान रहने लगा। काम की तलाश में कई बार भटका लेकिन काम नहीं मिला। मकान का किराया भी बढ़ता रहा। बाबूराम का कहना है कि वह मकान का किराया तीन हजार रुपये प्रतिमाह है। तीनों बेटे दो माह से खाली बैठे थे। दिलीप बीमार भी रहता था। परिवार के हालात देखकर दिलीप की हिम्मत जवाब दे गई। रविवार सुबह 10 बजे वह घर के कमरे में चला गया। कुछ देर बाद जब बाबूराम कमरे में पहुंचे तो देखा दिलीप का शव फंदे पर लटका था। घर में शोर मच गया। पुलिस को बिना सूचित किए शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें