बरेली के नवाबगंज क्षेत्र में कुंडरिया मोड़ पर बुधवार दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने से टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि उसके छोटे भाई समेत दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
बरेली के नवाबगंज थाना क्षेत्र में बुधवार को होली खेलने जा रहे दो सगे भाइयों की बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। हादसे में बड़े भाई बबलू की मौत हो गई। छोटा भाई हेमसिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, दूसरा बाइक सवार भी घायल हुआ है। हादसा कुंडरिया मोड़ पर हुआ।
विज्ञापन
परिजनों ने घायलों का महानगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। उधर, होली के दिन हुए हादसे से मृतक के परिवार में त्योहार की खुशियां मातम में बदल गईं। परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया।