फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुदेशिया पुल से कूदा युवक, सड़क पर दोनों ओर रुक गए वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रविवार दोपहर कुदेशिया पुल से एक युवक नीचे कूदा तो काफी भीड़ लग गई। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस फिलहाल नशे में कूदने का मामला मानकर जांच कर रही है।
विज्ञापन

दोपहर 12 बजे करीब 25 वर्षीय एक युवक ने कुदेशिया पुल से छलांग लगाकर जान देने की कोशिश की। नीचे साइडलेन पर उसके गिरते ही सड़क पर लोग जहां के तहां रुक गए। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वहां उपचार शुरू किया गया। शाम तक उसकी पहचान नहीं हो सकी। हालांकि थोड़ी देर बाद ही एक और युवक जिला अस्पताल में उसे देखने आया। उसने पुलिस व डॉक्टरों को अपना नाम गंगासरन बताया। कहा कि जो युवक पुल से कूदा है, वह उसका भाई है। इससे पुलिस को पहचान की उम्मीद हुई मगर गंगासरन भी उसका नाम नहीं बता सका। थोड़ी देर बाद वह भी अस्पताल से लापता हो गया। देर रात तक युवक को होश नहीं आ सका था। प्रेमनगर थाने के इंस्पेक्टर अवनीश कुमार ने बताया कि युवक की हालत से वह नशे का आदी लग रहा है। बोले- घटना को लेकर अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। उसकी पहचान व घरवालों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें