फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 19.75 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। इज्जतनगर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 19.75 किलो गांजा बरामद किया है। थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह ने बताया कि लखनऊ एसटीएफ के साथ विलयधाम के पास संदिग्ध हालत में दो लोगों को पकड़ा गया था। तलाशी लेने पर उनके पास 19.75 किलो गांजा मिला। आरोपियों ने अपना नाम भोजीपुरा थाना क्षेत्र के अख्तियारपुर निवासी सलीम अली और सैदपुर चुन्नीलाल निवासी शरफत बताया। थाना प्रभारी ने बताया कि यह दोनों आरोपी गांजा, स्मैक की पुड़िया बनाकर हाईवे और डेलापीर सब्जी मंडी में बेचते हैं। दोनों को जेल भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें