फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: आईटीआई के पारंपरिक ट्रेड से युवाओं को रोजगार की आस

Tue, 06 Aug 2024 06:01 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। राजकीय और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में दाखिले के लिए आवेदन की तिथि बीत चुकी है। मंडल में सबसे अधिक 10,530 आवेदन बरेली के आईटीआई में प्रवेश के लिए आए हैं। विद्यार्थियों का झुकाव अब भी पारंपरिक ट्रेडों की ओर बना हुआ है, क्योंकि वह इन्हें रोजगारपरक मानते हैं। हालांकि, स्टेनोग्राफी और सिलाई तकनीक से उनका मोहभंग हो रहा है।
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों के अनुसार राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद की ओर से पोर्टल पर 10 जुलाई से चार अगस्त तक प्रवेश के लिए आवेदन किए गए। मंडल के 64 आईटीआई में प्रवेश के लिए 28,319 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। अधिकारियों ने कहा कि विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए आईटीआई चलो अभियान भी चलाया गया। संस्थान में पढ़ रहे विद्यार्थियों से अपने साथियों को प्रवेश के लिए प्रोत्साहित करने के लिए कहा गया। विद्यार्थी टाटा की नई ट्रेडों, इलेक्ट्रीशियन, फिटर, कोपा, वेल्डर, वायरमैन, मशीनिस्ट, टर्नर, फैशन डिजाइनिंग आदि में अधिक रुचि ले रहे हैं। वहीं, सबसे कम आवेदन स्टेनोग्राफी और सिलाई ट्रेड में आते हैं। प्रवेश तिथि समाप्त होने के बाद अब कटऑफ जारी करने की तैयारी है।


यहां मिलते हैं अवसरविभागीय अधिकारियों ने बताया कि आईटीआई प्रशिक्षित युवक-युवतियों के लिए सरकारी प्रतिष्ठानों जैसे रेलवे, सेना, नेवी, एयर फोर्स, पीडब्ल्यूडी, सिंचाई विभाग आदि में रोजगार प्राप्त करने के अवसर होते हैं। साथ ही वे निजी कंपनियों में भी कार्य कर सकते हैं। विद्यार्थी स्वरोजगार भी कर सकते हैं।
विज्ञापन


मंडल में आईटीआई में आवेदन की स्थिति
जिला आवेदन सरकारी सीटें सरकारी आईटीआई निजी आईटीआई
बरेली 10,530 1,221 7 26
बदायूं 7,003 936 6 7
शाहजहांपुर 5,945 616 3 9
पीलीभीत 4,841 600 3 3

वर्जन

आईटीआई के प्रति युवाओं की रुचि बरकरार है। चार अगस्त तक मंडल में 28,000 से अधिक आवेदन हो चुके हैं। इसके लिए विभाग की ओर से आईटीआई चलो अभियान चलाया गया था। - पुरुषोत्तम मिश्रा, संयुक्त निदेशक, प्रशिक्षण/शिशिक्षु
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें