फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सिरौली के युवक की हिमाचल प्रदेश में संदिग्ध हालात में मौत

Fri, 17 Jul 2026 01:22 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरौली। क्षेत्र के गांव सुनरासी निवासी 30 वर्षीय ऋषिराज की हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बृहस्पतिवार को उनका शव गांव लाया गया। मृतक के परिजनों ने गांव की ही एक महिला समेत अन्य लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि ऋषिराज हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर स्थित एक ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करता था। आरोप है कि गांव की ही महिला ने कॉल करके उसे बहाने से बुलाया। इसके बाद जंगल में ले जाकर अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी शव को वहीं छोड़कर फरार हो गए।
सूचना पर पहुंची हमीरपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाॅर्टम कराया। कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक की बहन ने बताया कि कुछ माह पूर्व भी आरोपियों ने ऋषिराज पर जानलेवा हमला किया था। उस समय वह बच गया।
विज्ञापन

परिजनों ने पुरानी रंजिश के चलते इस बार सुनियोजित तरीके से मारने का आरोप लगाया। बृहस्पतिवार को शव गांव पहुंचते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए। भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष ने भी पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें