फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मंदिर में दूसरे समुदाय के युवक ने मचाया उत्पात

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में, कार्रवाई न होने पर प्रदर्शन की चेतावनी दी
विज्ञापन

फरीदपुर। पचौमी गांव स्थित शिव मंदिर पर बृहस्पतिवार शाम को हो रही आरती को बंद कराने पहुंचे दूसरे समुदाय के युवक ने जमकर उत्पात मचाया। इसके बाद तमंचा दिखाकर चला गया। आक्रोशित लोगों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल, पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है।
फरीदपुर क्षेत्र के पचौमी गांव स्थित शिव मंदिर में बृहस्पतिवार शाम को आरती के दौरान गांव का ही ड्राइवर नन्हे फकीर मंदिर के अंदर घुस गया और गालियां देने लगा। मंदिर में हो रही आरती का विरोध करते हुए उपद्रव शुरू कर दिया। आरती संपन्न होने के बाद मंदिर की देखरेख करने वाले नेत्रपाल कश्यप ने विरोध किया तो आरोपी ने मंदिर के दरवाजे पर कई बार लाठी मारी। आरोपी मंदिर पर लगे लाउडस्पीकर उतरवाने के लिए काफी उत्पात मचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर की देख-रेख करने वाले नेत्रपाल कश्यप ने बताया कि मंदिर के चारों तरफ हिंदू आबादी है। मंदिर पर लाठी करने की घटना से लोगों में रोष व्याप्त है। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए फरीदपुर थाने में तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। वहीं, विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं को जैसे इस घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने विरोध करते हुए पुलिस से आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की मांग की है अन्यथा प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।

फरीदपुर इंस्पेक्टर रामसेवक ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लिया गया है। कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें