फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: गेस्ट हाउस में हार्टअटैक से गुजरात के युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सुभाषनगर क्षेत्र में स्टेशन रोड स्थित केबीएसआर गेस्ट हाउस के एक कमरे में मंगलवार सुबह गुजरात के बकाली जावेद हसन (37) का शव मिला। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हार्टअटैक से मौत की पुष्टि हुई। वह बरेली में दवा लेने आए थे।
विज्ञापन

सुभाषनगर थाना पुलिस को सूचना मिली तो टीम गेस्टहाउस पहुंची। वहां कमरे में मिले शव की पहचान कराई गई। आधार कार्ड से जानकारी हुई कि बकाली जावेद हसन, गुजरात के कच्छ जिले के भुज शहर के निवासी थे। कमरे से इंसुलिन का इंजेक्शन भी मिला।
पूछताछ में गेस्ट हाउस प्रबंधक ने पुलिस को बताया कि बकाली जावेद हसन ने रविवार दोपहर गेस्ट हाउस में कमरा लिया था। उन्होंने अगली सुबह गेस्ट हाउस कर्मचारियों कहा था कि रात 11 बजे उन्हें जगा दें। सोमवार को दिनभर कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो कर्मचारियों को अनहोनी की आशंका हुई।
विज्ञापन


परिवार को बुलाया है बरेली

सीओ टू नितिन कुमार ने बताया कि बकाली के परिवार को सूचना दे दी गई है। वह दवा लेने के लिए बरेली आए थे। बाकी जानकारी परिजन के आने के बाद ही मिलेगी। प्रारंभिक जांच में कोई संदिग्ध हालात सामने नहीं आए हैं। आशंका है कि बकाली मधुमेह के मरीज रहे होंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें