फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहर और हल्के ब्रेन हैमरेज से हुई इनोवा में मिले युवक की मौत

विज्ञापन
प्रफुल्ल (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात प्रेमनगर थाने के पीछे बंद इनोवा में मिला था शव

बरेली। इनोवा में बृहस्पतिवार रात मृत मिले युवक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण जहर बताते हुए उसका विसरा सुरक्षित किया गया है। साथ ही उसे हल्का ब्रेन हैमरेज भी हुआ था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे थाना प्रेमनगर के पीछे नरकुला माधोबाड़ी में खड़ी इनोवा कार में 36 वर्षीय युवक का शव मिला। जेब से मिले आधार कार्ड में युवक का नाम प्रफुल्ल दास और पता टनकपुर रोड जिला अस्पताल कैंपस, पीलीभीत लिखा था। जांच के दौरान सामने आया कि युवक की मां निबलियन दो साल पहले पीलीभीत जिला अस्पताल में स्टाफ नर्स थीं और रिटायर होने के बाद दोे साल से वे लोग मिशन कंपाउंड, बरेली में रहते थे। देर रात परिवार वालों ने उनकी शिनाख्त कर पोस्टमार्टम कराने की बात कही थी। शुक्रवार को जब प्रफुल्ल दास के शव पोस्टमार्टम कराया गया तो उसमें जहर के लक्षण और हल्का ब्रेन हैमरेज होना बताया गया। इसके चलते विसरा भी सुरक्षित किया गया है। प्रफुल्ल दास के पिता पीआई दास ने बताया कि हम लोग दो साल से बरेली में रहते हैं। किसी के पास न तो उसका आना जाना था और न ही यहां के लोगाें से उसकी दोस्ती थी। हम लोग कुछ निष्कर्ष नहीं निकाल पा रहे हैं कि ऐसा कैसे हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें