फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा महोत्सव में बरेली  के कॉलेजों का जलवा

Thu, 09 Feb 2017 01:15 AM IST
बरेली।  
विज्ञापन
Youth Festival in Bareilly The colleges incinerate - फोटो : बरेली, अमर उजाला
विज्ञापन
एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय में बुधवार को युवा महोत्सव का आयोजन हुआ। इसके तहत विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं, जिसमें विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों के करीब चार सौ छात्रों ने हिस्सा लिया। इसमें बरेली के कॉलेजों का प्रदर्शन शानदार रहा। पांच प्रतियोगिताओं में बरेली के कॉलेजों ने प्रथम स्थान हासिल किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में 17 छात्रों ने प्र्रथम से लेकर तृतीय स्थान तक हासिल किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को 20 से 21 फरवरी तक विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाली अंतर विश्वविद्यालयीय युवा महोत्सव में प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा। समापन समारोह में कुलपति प्रोफेसर मुशाहिद हुसैन ने विजेताओं को बधाई दी। इस मौके पर कुलसचिव साहब लाल मौर्या, संयोजिका डॉ. संतोष अरोरा, प्रोफेसर एमसी अग्रवाल, प्रोफेसर एके सरकार, प्रोफेसर पीबी सिंह, डॉ. संजय मिश्रा, सौरभ मिश्रा, डॉ. राज कमल आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


 
युवा महोत्सव के परिणाम
पोस्टर प्रतियोगिता 
प्रथम : नीतू, एसआर पीजी कॉलेज बरेली 
द्वितीय : सारिका यादव, केसीएमटी बरेली
तृतीय : सौरभ सुमन, एसएस पीजी कॉलेज शाहजहांपुर

कार्टून
प्रथम : सारिका रस्तोगी, जेएमबी पीलीभीत
द्वितीय: प्रियंका, शिक्षा विभाग रुहेलख्ंाड विश्वविद्यालय
तृतीय: नाजिम, एसएस कॉलेज शाहजहांपुर

मॉडलिंग 
प्रथम : चेतन वर्मा, एसएस पीजी कॉलेज शाहजहांपुर
द्वितीय : हर्षित शुक्ला, साहू राम स्वरूप कॉलेज बरेली
तृतीय : दीक्षा पटेल, कन्या महाविद्यालय भूड़

रंगोली
प्रथम : मोहित कुमार, आरपी डिग्री कॉलेज मीरगंज
द्वितीय : रचना देवी, गंगाशील कॉलेज नवाबगंज 
तृतीय : कपिल कुमार, झम्मन लाल पीजी कॉलेज हसनपुर अमरोहा

कोलाज
प्रथम : विनीता गंगवार, साहू राम स्वरूप बरेली
द्वितीय: सुरभि गुप्ता, रोटरी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट चंदौसी 
तृतीय : शोभी अंसारी, पुष्प इंस्टीट्यूट पीलीभीत

डिबेट 
प्र्रथम : उजमा, अमन तंजील गर्ल्स पीजी कॉलेज रामपुर 
द्वितीय : दीक्षा गोस्वामी, विष्णुकांत महाराजा अग्रसेन बरेली
तृतीय : आबिदा, आयुषी आरबीएमआई बरेली

एलोक्यूशन
प्रथम : विनय कुमार, हिंदू कॉलेज मुरादाबाद
द्वितीय : वंश चतुर्वेदी, बरेली कॉलेज बरेली
तृतीय : उजमा, गवरमेंट गर्ल्स कॉलेज रामपुर

कविता 
प्रथम : सिद्धार्थ मिश्रा, केसीएमटी बरेली
द्वितीय : प्रभाषु शुक्ला, केमिकल इंजीनियरिंग रुहेलखंड विश्वविद्यालय
तृतीय : आफताब आलम जीएफ कॉलेज शाहजहांपुर

क्लासिक म्यूजिक वोकल 
प्रथम : श्ररबोनी भट्टाचार्य रानी अवंतीबाई महिला कॉलेज बरेली
द्वितीय : राहुल, शिक्षा विभाग रुहेलखंड विश्वविद्यालय
तृतीय : शाकिब, विलसोनिया डिग्री कॉलेज

क्लासिक म्यूजिक इंस्ट्रूमेंटल 
प्रथम : तनिश कुमार जेएसएच अमरोहा
द्वितीय : कंचन अवस्थी, बरेली कॉलेज बरेली
तृतीय : पारुल, रानी अवंतीबाई कॉलेज बरेली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें