शाही। युवक को नशीला पदार्थ खिलाने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। शाही थाना क्षेत्र के गांव लालपुर की रहने वाली कैकई देवी ने बताया कि बुधवार शाम करीब साढ़े पांच बजे पुत्र नन्हेलाल को गांव के ही राजेंद्र पुत्र मदन लाल और पतिया पुत्र कृपाल बुला कर ले गए थे। घर से बुलाकर ले जाने के बाद इन लोगों ने पुत्र को जमकर शराब पिलाई। रात आठ बजे पता चला कि उनका पुत्र नन्हेलाल की बाइक सेवा ज्वालापुर चौराहे पर सांड़ से टकरा गई। वह घायल हालात में सड़क पर पड़ा मिला। उसके बाद दोनों लोग उसे छोड़कर कहीं चले गए। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। संवाद