आंवला। फाॅल्ट ठीक करते समय एचटी लाइन में करंट लगने से संविदा लाइनमैन झुलस गया। उन्हें प्राथमिक इलाज के बाद बरेली रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
मोहल्लेवासियों के अनुसार हादसा मोहल्ला कच्चा कटरा का है। यहां स्थित एक ट्रांसफार्मर से हाइटेंशन (एचटी) लाइन गुजर रही है। बृहस्पतिवार दोपहर बाद लाइन में फाॅल्ट हो गया था। संविदाकर्मी लाइनमैन शकील शटडाउन लेकर खंभे पर फाॅल्ट को ठीक करने लगे। तभी किसी कर्मचारी ने लाइन चालू कर दी। अचानक आपूर्ति से वह झुलसकर नीचे गिर गए। मोहल्ले वालों ने शोर मचाकर लाइन बंद कराई। सूचना पर पहुंचे जेई मनोज कुमार व अन्य कर्मचारी ने उनको बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। वहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। संवाद