फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: स्कॉई वॉक से सड़क पर गिरा युवक, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पटेल चौक पर बने स्कॉई वॉक से सोमवार रात नौ बजे एक युवक नीचे गिर पड़ा। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। उसकी पहचान नहीं हो सकी है। कोई उसे कबाड़ बीनने वाला तो कोई नशेड़ी बता रहा है।
विज्ञापन

स्कॉई वॉक की साइड में लगी टिन को तोड़ते हुए युवक नीचे गिरा तो सड़क पर काफी यातायात चल रहा था। गनीमत रही कि वह किसी वाहन की चपेट में नहीं आया। सिविल लाइंस चौकी के स्टाफ ने उसे उठाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने ऊपर जाकर देखा तो वहां कबाड़ का थैला रखा मिला। सपा नेता मयंक शुक्ला मोंटी ने पहले ही इसका वीडियो बनाकर खतरे की आशंका जताई थी।
सीओ प्रथम आशुतोष शिवम ने बताया कि युवक कबाड़ वाला या नशे का आदी प्रतीत हो रहा है। स्कॉई वॉक के सभी गेट कंटीले तारों से बंद हैं। इसके बावजूद नशे के आदी किसी तरह से ऊपर चले जाते हैं और वहां सो जाते हैं। नशे की अधिकता में ये शख्स गिरा होगा। अभी तक न तो वह होश में आया है, न ही उसकी पहचान हो सकी है।
विज्ञापन

-
ड्यूटी से लौट रहे मॉल कर्मचारी की सड़क हादसे में मौत
बरेली। कैंट थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में मॉल कर्मचारी की मौत हो गई। बदायूं जिले के कुंवरगांव क्षेत्र के निवासी अजयपाल ने पोस्टमार्टम हाउस पर बताया कि उनका परिवार वर्तमान में कैंट थाना क्षेत्र के चनहेटी गांव में किराये पर रहता है। उनका बेटा 22 वर्षीय अमित चौकी चौराहे के पास स्थित मॉल में सफाई कर्मचारी था। वह रविवार को ड्यूटी समाप्त कर बाइक से लौट रहा था। बुखारा मोड़ के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे अमित की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया। उसकी मां आशा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। अमित पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ा था और परिवार की कमाई का सहारा था।
-
दरोगा भर्ती दौड़ में दो अभ्यर्थी घायल, एक हुआ बेहोश, दूसरे के घुटने में आई चोट
बरेली। दरोगा भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान दो अभ्यर्थी घायल हो गए। दौड़ लगाते समय एक अभ्यर्थी बेहोश होकर गिर पड़ा, जबकि दूसरे के घुटने में गंभीर चोट आई है। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
फर्रुखाबाद निवासी 23 वर्षीय अनुपम ने बताया कि वह खाली पेट दौड़ में शामिल हुआ था। दौड़ के 12वें राउंड के दौरान उसे चक्कर आया। वह बेहोश होकर ट्रैक पर गिर पड़ा। मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने एंबुलेंस बुलाकर उसे जिला अस्पताल भेजा। लखनऊ निवासी शिवम को भी दौड़ के दौरान चोट लगी। शिवम 12वें राउंड में संतुलन बिगड़ने से ट्रैक पर गिर गया। उनके घुटने में गंभीर चोट आ गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें