फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रामगंगा में डूबने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
एाडीआरएफ की टीम ने खोज निकाला शव, नहाने के दौरान हो गया था लापता
विज्ञापन

मीरगंज। थाना क्षेत्र के कपूरपुर गांव निवासी 23 वर्षीय अंकित सिंह की रामगंगा में डूबने से मौत हो गई। शनिवार सुबह नदी में नहाते समय गहरे पानी में जाने के बाद अंकित लापता हो गया था। उसकी तलाश में जुटी एसडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद उसके शव को खोज निकाला।

पुलिस के मुताबिक, कपूरपुर गांव निवासी अंकित सिंह शनिवार सुबह अपने भाई आदेश सिंह के साथ रामगंगा नदी में नहाने गया था। नहाते समय दोनों भाई गहरे पानी में चले गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आदेश सिंह को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन अंकित नदी के बहाव में बह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश अभियान शुरू कराया। युवक का कोई सुराग नहीं मिलने पर एसडीआरएफ की टीम ने रविवार को अंकित का शव खोज निकाला। इसकी खबर पहुंचते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। सीओ अजय कुमार के अनुसार, शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें