फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अरिल नदी पार करते समय युवक की डूबकर मौत

Thu, 13 Jul 2023 01:31 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
भमोरा। ग्राम सेंधी निवासी राम बहादुर (28) धान की पौध लेकर नदी के इस पार आ रहे थे। पास में खेल रहे बच्चों ने काफी देर तक उनके न आने पर शोर मचाया तो ग्रामीणों ने बमुश्किल उन्हें नदी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक रामबहादुर दम तोड़ चुके थे।
विज्ञापन

भाई नन्हे ने बताया कि राम बहादुर पांच भाइयों और दो बहनों में चौथे नंबर के थे। वह पिता गंगा सहाय के साथ खेती-बाड़ी में हाथ बटाया करते थे। बुधवार सुबह नदी पार कर धान की पौध लेने नदी के उस पार गए थे। शाम करीब 5 बजे धान की पौध लेकर लौटते समय राम बहादुर नदी पार कर रहे थे। नदी के किनारे खेल रहे बच्चे समझे कि पानी के अंदर-अंदर ही राम बहादुर नदी पार कर रहे हैं, लेकिन काफी देर तक वह दिखाई नहीं दिए ताे बच्चों ने शोर मचा दिया।
इससे आसपास खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे औद नदी में छलांग लगा दी। बड़ी बमुश्किल से राम बहादुर को नदी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक राम बहादुर की जान जा चुकी थी। सूचना पर परिवार वालों को मिली तो चीख-पुकार मच गई। भाई श्याम सिंह, राम बिहारी, उदय पाल, मां ज्ञानदेई और पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची भमोरा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें