फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: न्यायालय परिसर में हंगामा कर रहे युवक को पीटा, गिरफ्तार

Sun, 21 Jul 2024 05:34 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। न्यायालय परिसर में गालियां देने व हंगामा करने वाले युवक को लोगों ने पकड़कर पीट दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वह शराब पीए हुए था। न्यायालय परिसर में शनिवार दोपहर को एक युवक गालियां दे रहा था। लोगों ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन उसने किसी की नहीं सुनी। इसी दौरान तमाम अधिवक्ता आ गए युवक को समझाया पर वह नहीं माना। इसके बाद लोगों ने उसे पकड़ कर पीट दिया। इस दौरान पुलिस कर्मी आ गए व युवक को पकड़ लिया। युवक पुलिस कर्मियों से भी उलझ गया। युवक ने अपना नाम सद्दाम बताया। वह विशारतगंज का रहने वाला है। पुलिस का कहना है कि सद्दाम शराब पीए हुए था। सद्दाम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें