शाहजहांपुर। यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की इंप्रूवमेंट व कंपार्टमेंट परीक्षा शनिवार को जीआईसी में हुई। दो पालियों के लिए पंजीकृत 773 छात्र-छात्राओं में 37 अनुपस्थित रहे। परीक्षा देकर केंद्र से बाहर निकले विद्यार्थियों ने कहा कि उनका पेपर अच्छा हुआ, उम्मीद है कि नंबर बढ़ जाएंगे।
शनिवार को सुबह 8:00 बजे से हाईस्कूल की इंप्रूवमेंट व कंपार्टमेंट परीक्षा शुरू हुई। उससे पहले ही विद्यार्थियों का केंद्र पर पहुंचना शुरू हो गया। विद्यालय के गेट पर शिक्षकों ने परीक्षार्थियों की तलाशी ली। इसके बाद प्रवेश दिया। पूर्वाह्न 11:15 बजे पेपर संपन्न हुआ। दोपहर में 2:00 बजे से दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की परीक्षा शुरू हुई।
शाम 5:15 बजे विद्यार्थी पेपर देकर केंद्र से बाहर निकले। छात्र-छात्राओं ने बताया कि मुख्य परीक्षा में जिस विषय में कम नंबर आए थे उनका दोबारा से पेपर दिया है। संबंधित विषय के नंबर बढ़ने से उनका परीक्षा परिणाम सुधार जाएगा।
केंद्र प्रभारी व जीआईसी प्रधानाचार्य अनिल कुमार ने बताया कि पहली पाली में हाईस्कूल के समस्त छह ओर दूसरी पाली में इंटरमीडिएट के कुल 20 विषयों के पेपर अलग-अलग छात्र-छात्राओं द्वारा दिए गए। परीक्षा के दौरान किसी तरह की गड़बड़ी नहीं हुई।
परीक्षा को शांतिपूर्ण व नकलविहीन संपन्न कराने के लिए डीआईओएस हरिवंश कुमार के नेतृत्व में सचल दल सक्रिय रहा। केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक व ब्राह्य केंद्र व्यवस्था की तैनाती की गई थी।
-
विद्यार्थियों की प्रतिक्रिया
हाईस्कूल की मुख्य परीक्षा में कम नंबर आए थे। जिस विषय में कम नंबर आए थे उसका पेपर दिया। पेपर काफी अच्छा हुआ। उम्मीद है कि अच्छे नंबर से पास हो जाऊंगा।
- तौसीफ, हाईस्कूल
-
मैंने इंटरमीडिएट की परीक्षा दी थी। नंबर कम आने पर कंपार्टमेंट परीक्षा का फार्म भरा। जीआईसी स्थित परीक्षा केंद्र पर पेपर दिया। पेपर के पूर्णांक 100 में से 80 नंबर तक आ ही जाने चाहिए।
- गुल बहार, इंटरमीडिएट
-
परीक्षा केंद्र पर काफी सख्ती रही। हालांकि मैंने पहले से तैयारी कर रखी थी। इसलिए पेपर देने में समस्या नहीं हुई और वह काफी अच्छा हो गया है। पास हो जाएंगे।
- सोनाक्षी कश्यप, इंटरमीडिएट
जीआईसी स्थित केंद्र से परीक्षा देकर बाहर निकलते छात्र-छात्राएं। संवाद
जीआईसी स्थित केंद्र से परीक्षा देकर बाहर निकलते छात्र-छात्राएं। संवाद
जीआईसी स्थित केंद्र से परीक्षा देकर बाहर निकलते छात्र-छात्राएं। संवाद